इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र में 5000 ऑफ ग्रिड सोलर पम्प संयंत्र लगाये जायेंगे, किसानों को मिलेगा 60 प्रतिशत तक अनुदान

श्रीगंगानगर, 14 नवम्बर। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर व अनूपगढ़ जिलों में जल संसाधन विभाग के माध्यम से इन्दिरा गाँधी नहर परियोजना प्रथम चरण के कमाण्ड क्षेत्र में संचालित मरू क्षेत्र के लिए राजस्थान जल क्षेत्र पुन: संरचना परियोजना के अन्तर्गत किसानों हेतु 3 एचपी, 5 एचपी और 7.5 एचपी के लगभग 5000 ऑफ ग्रिड सोलर पम्प संयत्र स्थापित किये जायेंगे। इस परियोजना पर 180 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। परियोजना में किसानों को 60 प्रतिशत सब्सिडी देय होगी तथा शेष 40 प्रतिशत राशि किसान द्वारा वहन की जायेगी। किसान द्वारा वहन की जाने वाली लागत में से 30 प्रतिशत राशि तक का बैंक ऋण प्राप्त किया जा सकता है। इस हेतु कम्पनी रोटोमैग मोटर्स एंड कंट्रोल्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध किया जा चुका है। जल्द ही पात्र किसानों की कृषि भूमि पर पम्प स्थापित करने का कार्य आरंभ किया जायेगा।
उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विभाग के अधीन आरडब्ल्यूएसआरपीडी परियोजना में पम्पों की लागत उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित पीएम कुसुम योजना से कम आयेगी। इस योजना के अधीन 12 प्रकार के पम्प किसानों द्वारा दिये गये विकल्प के अनुसार लगाये जायेंगे।किसानों की हिस्सा राशि का ब्यौरा
जल संसाधन विभाग की आरडब्ल्यूएसआरपीडी परियोजना के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता ने बताया कि 3 एचपी सरफेस डीसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 80,740 रुपये, 3 एचपी सरफेस एसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 80,603 रुपये, 3 एचपी सबमर्सिबल डीसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 80,740 रुपये, 3 एचपी सबमर्सिबल एसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 80,603 रुपये, 5 एचपी सरफेस डीसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 1,12,740 रुपये, 5 एचपी सरफेस एसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 1,12,548 रुपये, 5 एचपी सबमर्सिबल डीसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 1,12,740 रुपये, 5 एचपी सबमर्सिबल एसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 1,12,548 रुपये है।
इसी प्रकार 7.5 एचपी सरफेस डीसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 1,59,340 रुपये, 7.5 एचपी सरफेस एसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 1,59,069 रुपये, 7.5 एचपी सबमर्सिबल डीसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 1,59,340 रुपये, 7.5 एचपी सबमर्सिबल एसी के पम्प की कृषक हिस्सा राशि जीएसटी सहित 1,59,069 रुपये है।

  • Related Posts

    कोऑपरेटिव रजिस्ट्रार ने दागी अफसर को दुर्घटना बीमा की टेंडर कमेटी से बाहर किया

    ‘सहकार भारत’ के समाचार पर सहकारिता विभाग का त्वरित एवं प्रभावी एक्शन सहकार भारत जयपुर, 18 मार्च। अपेक्स बैंक (राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड), जयपुर के चार्जशीटेड महाप्रबंधक प्रमोदकुमार नाग…

    सहकारी अफसरों ने रजिस्ट्रार आनंदी को गुमराह किया, दागी अफसर को दिलायी बड़ी जिम्मेदारी

    धरतीपुत्रों को 54 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने वाले अफसर को फिर से बीमा टेंडर की जिम्मेदारी सहकार भारत जयपुर, 12 मार्च । सहकारिता विभाग में अधिकारियों द्वारा रजिस्ट्रार, सहकारी…