विधायक को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा, दो करोड़ रुपये में डील हुई थी

सहकार भारत

जयपुर, 4 मई। राजस्थान के इतिहास में रविवार को पहली बार किसी सिटिंग विधायक को रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा गिरफ्तार किया गया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर ब्यूरो की विभिन्न टीमों द्वारा कार्रवाई करते हुये बागीदौरा (बांसवाड़ा) से भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल एवं दलाल विजय कुमार पटेल को 20 लाख रुपये रिश्वत के रूप में प्राप्त करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि रविन्द्र कुमार पुत्र राम निवास मीना द्वारा शिकायत दी गई कि विधायक जयकृष्ण पटेल द्वारा हमारे पर अवैध खनन का आरोप लगाकर विधानसभा में बार-बार प्रश्न लगाकर हमारे ऊपर दबाव बनाकर रिश्वत राशि की मांग कर रहे हैं। इस शिकायत के आधार पर एसीबी इन्टेलीजेंस, जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस द्वितीय राहुल कोटोकी के सुपरविजन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु के नेतृत्व में श्रीमती सरोज धायल, पुलिस निरीक्षक द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया।

दो करोड़ रुपये की डिमांड, पहली किश्त लेने आया था विधायक

उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान आरोपी विधायक द्वारा दो करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग किया जाना पाया गया तथा उक्त रिश्वत राशि किस्तों में देने हेतु आरोपी द्वारा दबाव बनाया गया, जिसके क्रम में 4 मई 2025 को रिश्वत के रूप में 20 लाख रूपये लेने हेतु विधायक जयकृष्ण पटेल आज जयपुर आये थे, जिस पर ट्रैप कार्यवाही की जाकर आरोपी पटेल और दलाल विजय कुमार को परिवादी से 20 लाख रूपये की रिश्वत प्राप्त करने पर गिरफ्तार किया गया। ट्रैप कार्यवाही जारी है।

ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में ए.सी.बी. की विभिन्न टीमों द्वारा आरोपी के ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है। मामले में एसीबी द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

Related Posts

कोऑपरेटिव रजिस्ट्रार ने दागी अफसर को दुर्घटना बीमा की टेंडर कमेटी से बाहर किया

‘सहकार भारत’ के समाचार पर सहकारिता विभाग का त्वरित एवं प्रभावी एक्शन सहकार भारत जयपुर, 18 मार्च। अपेक्स बैंक (राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड), जयपुर के चार्जशीटेड महाप्रबंधक प्रमोदकुमार नाग…

सहकारी अफसरों ने रजिस्ट्रार आनंदी को गुमराह किया, दागी अफसर को दिलायी बड़ी जिम्मेदारी

धरतीपुत्रों को 54 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने वाले अफसर को फिर से बीमा टेंडर की जिम्मेदारी सहकार भारत जयपुर, 12 मार्च । सहकारिता विभाग में अधिकारियों द्वारा रजिस्ट्रार, सहकारी…