1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा बैंकों का संतृप्ति अभियान

वित्तीय समावेशन की विभिन्न योजनाओं की ग्राम पंचायत तक पहुंच बढाने को लेकर कवायद

सभी बैंकों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर कम से कम एक शिविर का किया जाएगा आयोजन

सहकार भारत

बीकानेर, 23 जून। बैंकों की जिला समन्वय समिति (DLCC) की बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक लक्ष्मण राम मोडासिया ने बताया कि वित्तीय समावेशन की विभिन्न योजनाओं यथा प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) और अटल पेंशन योजना (APY) — की पहुँच ग्राम पंचायत तक बढाने को लेकर 1 जुलाई से 30 सितंबर तक वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा पूरे देश में संतृप्ति अभियान चलाया जाएगा।

मोडासिया ने बताया कि अभियान के तहत जिले के सभी बैंकों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर कम से कम एक शिविर का आयोजन कर अब तक वंचित रहे सभी पात्र लोगों को इस अवधि में योजनाओं से जोड़ा जाएगा। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर इस अवधि में हर शनिवार को बैंक शाखा द्वारा शिविर का आयोजन कर इन योजनाओं से वंचित लोगों को कवर किया जाएगा।

जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने सभी बैंकों को अपने संसाधनों का उपयोग करते हुये अंतिम व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के दिशा निर्देश दिये।

मोडासिया ने बताया कि शिविर में निष्क्रिय प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) खातों के लिए KYC का पुनः सत्यापन, बिना बैंक खाता वाले वयस्कों के लिए PMJDY के अंतर्गत नए खाते खोलना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के अंतर्गत नामांकन और अटल पेंशन योजना (APY) के अंतर्गत नामांकन शामिल है। बैठक में जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के अलावा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री लक्ष्मण राम मोडासिया तथा सभी बैंकों के जिला समन्वयकों ने भाग लिया।

अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना से मिल रहा किसानों को संबल

Related Posts

सहकारी कर्मचारी आंदोलन को नेताओं का अहंकार और मीडिया की उपेक्षा ले डूबी

सहकार भारत बीकानेर, 23 अप्रेल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री हैं। भाजपा और देश को आगे बढाने के लिए…

जैसलमेर बैंक घोटाला: किसानों के 70 लाख रुपये हड़पने के आरोप में पूर्व एमडी और कैशियर गिरफ्तार

जैसलमेर, 17 अप्रेल। जैसलमेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में किसानों के 70 लाख रुपये के क्लेम हड़पने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) जगदीश…