संभाग स्तरीय सहकार मेले का शुभारंभ, सहकारी समितियों के उत्पादों का किया अवलोकन

सहकार भारत

बीकानेर, 31 अक्टूबर। जय नारायण व्यास नगर स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित बीकानेर संभाग स्तरीय सहकार मेले के का उद्घाटन संभागीय आयुक्त विश्राम मीना एवं आयुक्त, उपनिवेशन विभाग नवनीत कुमार ने किया।

संभागीय आयुक्त ने मेले में लगाई गई विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रय-विक्रय सहकारी समितियों, ग्राम सेवा सहकारी समितियों, एफपीओ, होलसेल भंडार श्रीगंगानगर तथा उरमूल-गंगमूल के उत्पादों का अवलोकन किया। इनमें देसी बाजरी, कच्ची घाणी का तेल, श्रीअन्न केक, श्रीअन्न से बने विभिन्न उत्पाद एवं हैंडलूम उत्पाद शामिल रहे। उन्होंने समितियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मेले के प्रथम दिन आयोजित लकी ड्रॉ के विजेताओं में चंद्रकला बिश्नोई, आरिफ खान, शशिकांत, कुलदीप, कृष्णा पारीक, घनश्याम जोशी, गीतांजलि, कनक, डिम्पल एवं किशन प्रजापत शामिल रहे। अतिरिक्त रजिस्ट्रार संजय गर्ग ने बताया कि लकी ड्रॉ के विजेता सहकार मेला कंट्रोल रूम से अपने उपहार प्राप्त कर सकते हैं। मेला 3 नवम्बर तक चलेगा।

 

 

Related Posts

ग्रामीण हाट में शनिवार से आयोजित होगा संभाग स्तरीय सहकार मेला

सहकार भारत बीकानेर, 30 अक्टूबर। संभाग के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों तथा सहकारी समितियों द्वारा किए जाने वाले उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन तथा विशिष्ट उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने…

सहकारिता विभाग श्रेष्ठ कार्य करने वाले सहकारी उपभोक्ता भंडारों को सम्मानित करेगा

विभागीय मापदण्डों के आधार पर खरा उतरने वाले सहकारी भण्डारों को मिली रैंकिंग प्रथम समीक्षा में अजमेर भण्डार प्रथम, बीकानेर दूसरे और कोटा तीसरे स्थान पर रहा सहकार भारत जयपुर,…