ग्रामीण हाट में शनिवार से आयोजित होगा संभाग स्तरीय सहकार मेला

सहकार भारत

बीकानेर, 30 अक्टूबर। संभाग के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों तथा सहकारी समितियों द्वारा किए जाने वाले उत्कृष्ट कार्यों का प्रदर्शन तथा विशिष्ट उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने और सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बीकानेर संभाग स्तरीय सहकार मेला का आयोजन जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित किया जाएगा।

सहकारी समितियों के अतिरिक्त रजिस्ट्रार संजय गर्ग ने बताया कि बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, अनूपगढ़ और चूरू जिले की जिला सहकारी उपभोक्ता भंडार, क्रय विक्रय सहकारी समितियां, प्राथमिक भंडार, जिला डेयरी, विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य सहकारी समितियों द्वारा अपने-अपने विशिष्ट उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय एक ही स्थान पर किया जाएगा।

जिला कलेक्टर निशान्त जैन द्वारा सहकार मेला 2026 में सुलभ और सूचारू व्यवस्थाएं, पर्याप्त प्रचार-प्रसार और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया, साथ ही समस्त विभागाध्यक्षों को मेले में सहभागिता और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

केंद्रीय सहकारी बैंक बीकानेर के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि बीकानेर संभाग स्तरीय सहकार मेला-2026 में आने वाले ग्राहकों के लिए विशेष लाभदायक स्कीम्स, आकर्षक उपहार एवं गिफ्ट हैंपर लकी ड्रा कूपन के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। 500 रुपए की खरीद करने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहारों का वितरण लक्की ड्रा कूपन के माध्यम से किया जाएगा।

प्रतिदिन सायंकाल में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों/कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और इसके अलावा फूड कोर्ट में विभिन्न पकवानों का लुत्फ उठाया जा सकेगा। (प्रतीकात्मक चित्र, सोशल मीडिया से)

 

 

Related Posts

संभाग स्तरीय सहकार मेले का शुभारंभ, सहकारी समितियों के उत्पादों का किया अवलोकन

सहकार भारत बीकानेर, 31 अक्टूबर। जय नारायण व्यास नगर स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित बीकानेर संभाग स्तरीय सहकार मेले के का उद्घाटन संभागीय आयुक्त विश्राम मीना एवं आयुक्त, उपनिवेशन विभाग…

सहकारिता विभाग श्रेष्ठ कार्य करने वाले सहकारी उपभोक्ता भंडारों को सम्मानित करेगा

विभागीय मापदण्डों के आधार पर खरा उतरने वाले सहकारी भण्डारों को मिली रैंकिंग प्रथम समीक्षा में अजमेर भण्डार प्रथम, बीकानेर दूसरे और कोटा तीसरे स्थान पर रहा सहकार भारत जयपुर,…