सहकारी विभाग में सरकार की “ट्रांसफर एंड पोस्टिंग” पॉलिसी का बैंड बजा, कैडर और सीनियर-जूनियर का भेद समाप्त

सहकार भारत

बीकानेर, 16 अप्रेल। सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम दक की अगुवाई वाले सहकारिता विभाग में सरकार की “ट्रांसफर एंड पोस्टिंग” पोलिसी का बैंड बजा हुआ है। चरण-चाकरी के दौर में जूनियर-सीनियर और कैडर का अंतर खत्म हो गया है। ट्रांसफर-पोस्टिंग के मामले में सहकारिता विभाग में ‘कहीं घी घणा तो कहीं मुट्टी चना’ वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।

नेहरू सहकार भवन स्थित प्रधान कार्यालय में अतिरिक्त रजिस्ट्रार-प्रथम (एडिशनल रजिस्ट्रार कार्तिकेय मिश्र, जीएमसी राजफेड), एडिशनल रजिस्ट्रार-बैंकिंग (ज्वाइंट रजिस्ट्रार ज्योति गुप्ता, मूलस्थापन एडिशनल रजिस्ट्रार-मोनेटरिंग), रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां के तकनीकी सहायक (अजय उपाध्याय, ज्वाइंट रजि.-नियम) और कोऑपरेटिव ट्रिब्यूनल (भोमाराम, एडि. रजि.सी.स्केल, मूल पद एडिशनल रजिस्ट्रार-एचआरडी) जैसे अतिमहत्वपूर्ण पद एडिशनल चार्ज में चलाये जा रहे हैं। प्रोसेसिंग अनुभाग (शुद्धोधन उज्ज्वल, ज्वाइंट रजिस्ट्रार), मार्केटिंग अनुभाग (केदारमल मीणा, ज्वाइंट रजिस्ट्रार) और मोनेटरिंग अनुभाग (ज्योति गुप्ता, ज्वाइंट रजिस्ट्रार) भी जूनियर अफसरों को सुपुर्द कर रखे हैं। एडिशनल रजिस्ट्रार सीनियर स्केल भोमाराम को प्रधान कार्यालय में अतिरिक्त रजिस्ट्रार-एचआरडी और संजय पाठक को निदेशक, राइसेम के पद पर लगा रखा है जबकि ये दोनों पद एडिशनल रजिस्ट्रार ऑर्डिनेरी स्केल के हैं।

यहां घी घणा…..

राज्य सहकारी भूमि विकास बैंक, जयपुर में दो एडिशनल रजिस्ट्रार-सीनियर स्केल (जितेंद्र प्रसाद-प्रबंध निदेशक और उषा कपूर सत्संगी-महाप्रबंधक), उदयपुर खंड में दो एडिशनल रजिस्ट्रार-सीनियर स्केल (गुंजन चौबे, खंडीय अतिरिक्त रजिस्ट्रार और आशुतोष भट्ट, आरएओ) कार्यरत हैं। कोटा भंडार में महा्रप्रबंधक के पद पर एडिशनल रजिस्ट्रार बीना बैरवा, सवाईमाधोपुर, गंगानगर, चित्तौडग़ढ़ और झालावाड़ सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में प्रबंध निदेशक के पद पर एडिशनल रजिस्ट्रार क्रमश: बिजेंद्र शर्मा, संजय गर्ग, नानाराम चावला एवं ओपी जैन कार्यरत हैं। भीलवाड़ा पीएलडीबी में सचिव पद पर एडिशनल रजिस्ट्रार अनिल काबरा, जयपुर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में प्रबंध निदेशक पद पर दिनेश शर्मा एवं इसी बैंक में अधिशासी अधिकारी के पद पर एडिशनल रजिस्ट्रार राजेंद्रकुमार मीणा, दौसा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में प्रबंध निदेशक और अधिशासी अधिकारी के पद पर ज्वाइंट रजिस्ट्रार क्रमश: रोहित सिंह और मनोज कुमार मान कार्यरत हैं।
उधर, अपेक्स बैंक, उपभोक्ता संघ और राजफेड, इन तीनों शीर्ष संस्थाओं में आधा-आधा दर्जन सहकारी अधिकारी नियोजित हैं, जबकि सेंक्शन पोस्ट दो-दो ही हैं।

इधर मुट्टी चना….

दो बड़े जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों (बाड़मेर और हनुमानगढ़) में प्रबंध निदेशक और अधिशासी अधिकारी के पद रिक्त हैं। बाड़मेर बैंक का एडिशनल चार्ज, जोधपुर सीसीबी के प्रबंध निदेशक अनिल बिश्नोई के पास है। वर्तमान में ऋण वसूली के मामले में इन दोनों बड़ें केंद्रीय सहकारी बैंकों का बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा। हनुमानगढ़ बैंक का चार्ज, गंगानगर बैंक के एमडी संजय गर्ग के पास है।

राज्य सहकारी बैंक में महाप्रबंधक (प्रशासन) का पद साल भर से रिक्त हैं, जिसका चार्ज मंत्री के चहेते बैंक अधिकारी पीके नाग के पास है, जिसे वे कभी तो अत्यंत आक्रोषित होकर निलंबित करवा देते हैं, कभी अपनी अपार अनुकम्पा दर्शाते हुए अल्पसमय में ही बहाल करवाकर, अपेक्स बैंक में महाप्रबंधक के दोनों पदों का चार्ज दिलवाते हैं और फिर से बीमा टेंडर कमेटी में शामिल करवा देते हैं।

इन पदों पर जूनियर्स की मौज

कोटा और जोधपुर में खंडीय अतिरिक्त रजिस्ट्रार के पद लंबे समय से रिक्त हैं। इन दोनों खंडों में इधर-उधर से एक रैंक नीचे वाले अधिकारियों को एडिशनल चार्ज देकर काम चलाया जा रहा है। वर्तमान में खंडीय अतिरिक्त रजिस्ट्रार कोटा का एडिशनल चार्ज, कोटा सीसीबी के एमडी बलविंद्रसिंह के पास है जबकि जोधपुर का एडिशनल चार्ज, दो दशक से जोधपुर नागरिक सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक पद पर कार्यरत देवेंद्र अमरावत के पास हैं। ये दोनों ही ज्वाइंट रजिस्ट्रार हैं। भरतपुर में ज्वाइंट रजिस्ट्रार दीपक बेरवाल और अजमेर में ज्वाइंट रजिस्ट्रार संजीव कुमार को खंडीय अतिरिक्त रजिस्ट्रार का जिम्मेदारी दे रखी है जबकि ये दोनों अधिकारी झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक की स्क्रीनिंग मामले में नामजद हैं। इसी प्रकार, जोधपुर में एडिशनल रजिस्ट्रार-लीगल की पोस्ट पर श्यामलाल मीणा, एडिशनल रजिस्ट्रार ऑर्डिनेरी स्केल पदस्थ हैं। जबकि ये पद एडिशनल रजिस्ट्रार सीनियर स्केल रैंक का है।

इनके लिए क्या कहें

अपने गृह क्षेत्र चित्तौडग़ढ़ में मंत्री ने ज्वाइंट रजिस्ट्रार सुनील कुमार व्यास को पीएलडीबी सचिव लगा रखा है जबकि तीन संयुक्त रजिस्ट्रार – 1. जितेंद्र गोदारा को पाली में, 2. विभा खेतान को झुंझुनूं में और 3. पीथदान चारण को डीडवाना-कुचामन में उप रजिस्ट्रार के पद पर लगा रखा है। जोधपुर में रजिस्ट्रार (संस्थाएं) के पद पर भी ज्वाइंट रजिस्ट्रार मोहम्मद हारून कार्यरत हैं। राधेश्याम चौहान एडिशनल रजिस्ट्रार कैडर के सिद्धांतपसंद अधिकारी हैं, लेकिन उन्हें कैडर के अनुकूल प्राइम पोस्ट नहीं दी जा रही। कारण- उन्हें चाकरी करने नहीं आती। चौहान के पास, और चौहान से 15 साल जूनियर शिवदयाल मीणा, ज्वाइंट रजिस्ट्रार के पास समान पद हैं। चौहान संयुक्त रजिस्ट्रार (डेयरी) और शिवदयाल ज्वाइंट रजिस्ट्रार (ऑडिट) के पद पर कार्यरत हैं। दोनों का ऑफिस भी साथ-साथ है।

पीसी की दुर्दशा

सहकारिता विभाग द्वारा 01.04.2026 की स्थिति में जारी ज्वाइंट रजिस्ट्रार की वरिष्ठता सूची में ज्योति गुप्ता का 23वां नम्बर है जबकि पिछले कई साल से ज्वाइंट रजिस्ट्रार-बैंकिंग के पद पर कार्यरत और सीनियॉरिटी लिस्ट में 13 नम्बर पर काबिज, बैंकिंग के अनुभवी अधिकारी पीसी जाटव को ज्योति गुप्ता के अधिनस्थ लगा रखा है। ज्योति गुप्ता, कभी किसी केंद्रीय सहकारी बैंक में प्रबंध निदेशक के पद पर नहीं रही, बैंकिंग अनुभाग उनके लिये कोरा कागज है। चूंकि ऊपर वालों को मुखौटा अधिकारी ही चाहियें, इसलिए ज्योति गुप्ता को अतिरिक्त रजिस्ट्रार-बैंकिंग का एडिशनल चार्ज दे रखा है।

सहकारिता रजिस्ट्रार पर कानूनी बंदिशें लगाने वाले सोसाइटी अध्यक्ष को अधिनियम अंतर्गत जांच में क्लीन चिट

24 मतदाताओं वाले जिला सहकार संघ के ‘चुनाव’ निर्विरोध सम्पन्न

Related Posts

सहकारिता रजिस्ट्रार पर कानूनी बंदिशें लगाने वाले सोसाइटी अध्यक्ष को अधिनियम अंतर्गत जांच में क्लीन चिट

जांच अधिकारी ने अध्यक्ष के कर्तव्यों की चूक पर चुप्पी साधी, 50 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता के लिए व्यवस्थापक पर मढ़ा सारा दोष सहकार भारत बीकानेर, 16 अप्रेल। गबन/वित्तीय…

24 मतदाताओं वाले जिला सहकार संघ के ‘चुनाव’ निर्विरोध सम्पन्न

शिव स्वामी अध्यक्ष और डॉ. मोहित टांटिया उपाध्यक्ष “निर्वाचित” गंगानगर जिले में 1200 से अधिक सक्रिय सहकारी संस्थाएं, लेकिन सहकार संघ के वोटर केवल 24 सहकार भारत बीकानेर, 4 अप्रेल।…